प्रियंका और निक की जोड़ी के चर्चे हर तरफ होते रहते है, आए दिन वह दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ताज़ी तस्वीरें शेयर करते रहते है। दोनों के ही करोड़ों फैंस है जो बेसब्री से ये जानने का इंतज़ार करते हैं कि आज-कल निकयांका की ज़िदगी में क्या चल रहा है
Image- instagram.com
प्रियंका ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्हें निक की गोद में सोता हुआ देखा जा सकता है। ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो गयी और अब तक इसे 32 लाख से भी ज़्यादा लोग लाइक कर चुके है। पर लोगों ने इसे देखते ही प्रियंका को बहुत ट्रोल भी किया कि आखिर उनके बैडरूम में कौन है जो उन्हें बिना पता चले उनकी तस्वीर खींच लेता है। प्रियंका ने एक चैट शो में इसका जवाब दिया
Image- instagram.com
होस्ट ने जब प्रियंका से इस बारे में पूछा तो प्रियंका ने बताया कि यह तस्वीर उनकी चचेरी बहन दिव्या ने खींची है, देसी गर्ल बताती है कि उस वक़्त निक फुटबॉल मैच देख रहे थे और मैं सो गयी, दिव्या को लगा कि इतने रोमांचक मैच में प्रियंका सो कैसे सकती है, बस इसी वजह से दिव्या ने प्रियंका की तस्वीर खींच डाली और जब प्रियंका सो कर उठी तो प्रियंका को ये तस्वीर दिखाई
Image- tumblr.com
यह देख के प्रियंका इस तस्वीर को शेयर किए बिना रह नहीं पाई। बता दें कि प्रियंका की तीसरी हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है जिसकी वजह से वह खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।


