Sunday, June 7, 2020

दुखद : शादी वाले दिन सुबह ही बेटे ने किया माता पिता का अंतिम संस्कार ,रात में दूल्हा बन लिया सात फेरे

हमारे हिन्दू धर्म में शादी विवाह किसी उत्सव से कम नहीं माना जाता जिसकी तैयारियां करने में लोग महीनो पहले से जुट जाते है और माता पिता के लिए तो अपने बच्चो की शादी करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है जिसे हर माता पिता ख़ुशी से निभाते है ताकि उनके बच्चो का घर संसार अच्छे से बस जाये और उन्हें किसी चीज की परेशानियों का सामना ना करना पड़े |लेकिन सोचिये अगर किसी घर में यही शादी की खुशियाँ मातम में बदल जाये तो उस घर के सदयों पर क्या बीतता है |आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे है वो कुछ ऐसा ही है जिसे जनकर आपकी भी आँखे नम हो जाएँगी |
दरअसल उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ इलाके में बीते बुधवार और गुरूवार के बीच के 24 घंटों में ऐसा घट गया जिसने शादी वाले घर की सारी खुशियां छीन ली।दरअसल, शादी से एक दिन पहले बुधवार को दुल्हे के माता-पिता शादी का सामान लेने बाजार जा रहे थे कि तभी एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और उन दोनों की मौत हो गई। श्मशान पर माता पिता को मुखाग्नि देने वाले बेटे की गुरुवार को बारात जानी थी लेकिन एक साथ मां व पिता की मौत से टूट चुके बेटे को परिजनों ने समझाया तो बाबू दूल्हा बनने के लिए तैयार हुआ।
विवाह की रस्में शुरू हुईं तो गांव की महिलाओं की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। सिसक‍ियों के बीच दूल्हे की चाची विंदेश्वरी ने रस्में निभाईं। शादी के लिए पहले से बुक बैंड-बाजे वाले आए लेकिन बैरंग लौट गए। यहां का मातम देखकर वे भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।क्या नाते-रिश्तेदार, परिवारीजन और ग्रामीण इस घटना से हतप्रद हैं। हर कोई यही कह रहा है कि इस परिवार की क्या खता थी, जिस वजह से उसे यह दिन देखने को मिल रहा है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खपराताल मजरे डलमऊ गांव निवासी रामनारायण (50) उसकी पत्नी कुसुमा देवी और भांजा अरुण कुमार (30) बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर मऊ गांव जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत हो गई थी, जबकि उसका भांजा घायल हो गया था। राज नारायण के बड़े पुत्र बाबू (30) की शादी 21 फरवरी को थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। सारे नातेदार-रिश्ते बारात जाने की तैयारी कर रहे थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था।
शादी की रसमें चल रही थीं। बाबू के माता-पिता पुत्र को दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन थे। शादी के माहौल में अचानक कुछ जरूरी सामान की आवश्यकता पड़ गई, जिसे लेने के लिए राजनारायण अपनी पत्नी कुसुम देवी को लेकर अपने भांजे अरुण कुमार की बाइक से मुराई बाग जा रहे थे, लेकिन ट्रक की टक्कर लगने से दंपती की मौत हो गई। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में छा गया। पूरा परिवार फफक फफक कर रो रहा था। शादी की खुशियां मातम में बदल चुकी थीं। गुरुवार को पूरे गांव का माहौल गमगीन दिखा। पहले बेटे ने माता-पिता के शवों का अंतिम संस्कार डलमऊ घाट पर किया गया।
वही अपने माता पिता का अंतिम संस्कार करके जब बेटा वापस आया तब उसने अपने सर पर सेहरा बाँधा लेकिन बाराती बनकर कोई भी ग्रामीण जाने के लिए राजी नहीं था ऐसे में बारात लेकर केवल परिवार वाले और कुछ रिश्तेदारों को ही जाना पड़ा और इस शादी में न ही कोई आतिशबाजी की गयी ना ही नाच गाना और सबकी आँखों में केवल आंसू के सिवा कुछ भी ना दिखा और किसी तरह से शादी की सभी रस्मे पूरी की गयी |