Sunday, June 7, 2020

एक दुसरे से जुदा होने से पहले हाथी के जोड़े ने किया कुछ ऐसा कि भर आई सबकी आँखें

दोस्तों इमोशन एक ऐसी चीज हैं जो सिर्फ इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी पाए जाते हैं. यह इमोशन तब और भी गहरे हो जाते हैं जब इनमे अपना कोई शामिल होता हैं. किसी अपने से बिछड़ने का गम क्या होता हैं ये आप में से बहुत से लोग अच्छे से जानते होगे. लेकिन कई बार हम इंसान इतने मतलबी हो जाते हैं कि सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं और हमारे आसपास मौजूद जानवरों के बारे में सोचना भूल जाते हैं. इंसानों की तरह जानवर भी भावुक होते हैं और रिस्जते नाटो को अच्छे से समझते हैं. इस बात का उदहारण आप कई बार जानवरों के बीच मौजूद माँ बेटे के रिश्तो और केयर को लेकर देख चुके होंगे. लेकिन ये रिश्ता और इमोशन सिर्फ माँ बेटे में ही नहीं बल्कि साथियों को लेकर भी होता हैं. खासकर कि कुछ विशेष जानवर अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं.
जानवरों में हाथी की याददाश्त सबसे तेज़ मानी जाती हैं. वो एक बार किसी को देख लेता हैं तो कई सालो तक उसे भुला नहीं पाता हैं. जंगलों में तो ये हाथी झुण्ड बनाकर रहते हैं और कई सालो तक एक दुसरे का साथ भी नहीं छोड़ते हैं. लेकिन अपने निजी फायदों के चलते लोग इन हाथियों को जंगल से पकड़ लाते हैं और अलग अलग जगहों पर इनका इस्तेमाल करते हैं. सर्कस, चिड़ियाँघर, टूरिज्म, शादी, धार्मिक कार्यक्रम इत्यादि जगहों पर हाथियों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता हैं. जब हम इनमे से किसी जगह हाथी को देखते हैं तो बड़े खुश हो जाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई बड़ी दयनीय हैं.
अधिकतर मामलो में हाथियों के रख रखाव के प्रति लापरवाही बरती जाती हैं. इसके साथ ही इन्हें अपने साथियों या बच्चों से भी बार बार बिछड़ने पर मजबूर किया जाता हैं. ऐसा ही एक नज़ारा इन दिनों इन्टरनेट पर वायरल एक तस्वीर में देखने को मिला हैं. इस तस्वीर को फेसबुक पर सौम्या विद्याकर नाम कि एक यूजर ने शेयर किया हैं. इस तस्वीर पर हजारों लोगो ने कमेन्ट भी किया हैं.
क्या ख़ास हैं इस तस्वीर में?
इस तस्वीर की ख़ास बात ये हैं कि इसमें दो हाथियों के बीच के इमोशन को बड़े ही जज्बातों के साथ कैप्चर किया गया हैं. तस्वीर में दो हाथी अलग अलग ट्रक में सवार हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि इन हाथियों को अलग अलग कहीं ट्रांसफर किया जा रहा हैं. ऐसे में एक दुसरे से जुदा होने पर ये हाथी बड़े ही भावुकता के साथ अलविदा कह रहे हैं. शायद इन्हें पता चल गया था कि ये इन दोनों की आखरी मुलाक़ात हैं. इसलिए ये अपनी सूंड के जरिये एक दुसरे को थामे रहते हैं. हालाँकि बाद में ट्रक के चले जाने से दोनों का साथ छूट जाता हैं. ये बड़ी ही भावुक कर देने वाली तस्वीर हैं जो हजारों चीजों एक साथ बयां करती हैं.
इन्टरनेट पर जितने भी लोगो ने इस तस्वीर को देखा वो भी भावुक हो गया. हर कोई यही कहने लगा कि अब समय आ गया हैं कि हम इंसान इन जानवरों को जंगल में अकेला छोड़ दे और ओने निजी फायदों के लिए इनका इस्तेमाल ना करे. वैसे आप लोगो का इस तस्वीर के बारे में क्या कहना हैं, अपने जवाब कमेन्ट में जरूर लिखे.