Sunday, June 7, 2020

पद्मिनी कोल्हापुरे को लेकर गहरी खाई में जब कूद गए कुमार गौरव, तब क्या हुआ ?

फिल्मों में स्टंट सीन्स अक्सर एक्शन डायरेक्टर्स या डुप्लीकेटस के जरिये फिल्माया जाता है लेकिन कभी-कभी एक्टर ऐसे सीन्स खुद करने की जिद्द करने लगते हैं.इसी चक्कर कई बार हादसे होते-होते बचे और अभिनेताओं को दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ा.1983 में फिल्म 'लवर्स' के दौरान एक ऐसी ही घटना घटी जब इस फिल्म के एक्टर्स कुमार गौरव और पद्मिनी कोल्हापुरे मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए .क्या था मामला ? आइये जानते हैं..
शूटिंग के दौरान जब गुंडे कुमार और पद्मिनी का पीछा करते हैं तो उन्हें एक नाले में कूदकर अपनी जान बचानी थी. फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने इस नाले की गहराई नापने की जरूरत नहीं समझी और शॉट लेने लगा .शोर्ट शुरू होते ही कुमार गौरव ने पद्मिनी का हाथ पकड़ा और नाले में कूद गए .नाला काफी गहरा था और इसका बहाव काफी तेज था. जब दोनों इसमें कूदे तो वो तेज लहर की चपेट में आ गए.
कुमार गौरव के हाथों से पद्मिनीं का हाथ छूट गया और वो लहरों के भीतर चली गई .इस घटना को देखते हुए कई रेस्क्यू टीम नाले में छलांग लगाकर पद्मिनी को ढूँढने लगी .पद्मिनी लहरों के साथ बहती हुई काफी दूर निकल चुकी थी .आखिरकार जब पद्मिनी इस टीम को मिली तो वो बेहोश हो चुकी थी और उन्होंने नाले का काफी गंदा पानी भी पी लिया था. उन्हें तुरत अस्पताल पहुंचाया गया और इस तरह पद्मिनी कोल्हापुरे मरने से बाल-बाल बच गई .
कुमार गौरव और पद्मिनी की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई .कुमार के पिता राजेंद्र कुमार इस फिल्म की नाकामयाबी से बुरी तरह बौखला गए .पहले तो उन्होंने इस फिल्म की असफलता को स्वीकार ही नहीं किया लेकिन जब बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आने लगी तो राजेन्द्र कुमार ने एक नया खेल शुरू कर दिया .उन्होंने मुंबई के सभी बड़े थियेटर्स के टिकट खरीदने शुरू कर दिए ताकि इस फिल्म को हिट करार दिया जा सके. इस तरह उन्होंने लाखों टिकट खरीद डाले लेकिन खाली थियेटरों ने उनके दावों की पोल खोल दी.
लगातार चार फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद कुमार गौरव पर फ्लॉप एक्टर का लेबल चस्पां हो चुका था. लेकिन इस झटके से भी कुमार गौरव संभले नहीं .राजेन्द्र कुमार ने भी बेटे को अपने हाल पर छोड़ दिया. 1986 तक सात और फ्लॉप फ़िल्में देकर कुमार गौरव पूरी तरह घर बैठ चुके थे.