Third party image reference
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। प्रियंका और निक की शादी को बहुत जल्द 1 साल पूरा होने वाला है। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनास के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ बहुत ही खुश दिखाई देते हैं। प्रियंका और निक को अपने अपने काम की वजह से अक्सर एक दूसरे से दूर रहना पड़ता है। , पर क्या आपको पता है कि प्रियंका की ख़ुशी के पीछे एक बहुत बड़ा दुःख छुपा हुआ है। अपने पति निक को लेकर प्रियंका हमेशा परेशान रहती हैं। प्रियंका निक की वजह से इतना ज्यादा परेशान रहती हैं कि वह रात को ठीक से सो भी नहीं पाती हैं।
Third party image reference
हाल में ही निक जोनस ने बताया था कि बचपन में एक बार वह कोमा में चले गए थे। निक जोनास को 13 साल की उम्र से टाइप वन डायबिटीज है। डायबिटीज के डर के कारण निक एक बार बचपन में कोमा में चले गए थे। निक ने यह नहीं बताया कि उन्हें कोमा से बाहर निकालने में कितना समय लगा था।
Third party image reference
अपने पति की डायबिटीज की बीमारी के कारण प्रियंका हमेशा परेशान रहती हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा जब हमारी नई नई शादी हुई थी तो मुझे यह समझ में नहीं आ रहा था। लेकिन निक अपनी बीमारी को लेकर बहुत अलर्ट रहते हैं। उन्हें नींद में भी पता चलता है कि उनका शुगर लेवल डाउन हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह रात में कई बार जागकर अपने पति को देखती हैं कि वह ठीक है या नहीं।
Third party image reference
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक बहुत छोटी उम्र से इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। डाइबिटीज एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। अगर सही तरीके से धयान ना रखा जाये तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए निक अपनी लाइफ में डिसिप्लिन फॉलो करते हैं निक को हमेशा इस बात का ख्याल रहता है कि उन्हें कब क्या करना है।
इसके अलावा प्रियंका ने बताया कि निक कभी भी डायबिटीज की बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। निक अपनी जिंदगी में वह सभी चीजें करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है। प्रियंका बताती हैं कि निक का जिंदगी को लेकर सकारात्मक रवैया उन्हें बहुत प्रेरणा देता है। बता दें कि प्रियंका के मुताबिक, निक अपनी इस बीमारी को कभी भी खुदपर हावी नहीं होने देते। उनका जिंदगी को लेकर ये पॉजिटिव अप्रोच मुझे प्रेरित करता है।



