Saturday, June 6, 2020

प्रियंका को खाए जा रही है निक की चिंता, रात को सोने भी नहीं देती बेचैनी, जानें मामला

नमस्कार, निक और प्रियंका को अगर सबसे ज़्यादा चर्चित सेलिब्रिटी कपल कहें तो कुछ गलत नहीं होगा, उनकी लोकप्रियता उनके बीच के अंतरों की वजह से और भी बढ़ जाती है। दोनों की उम्र में 10 वर्ष का अंतर है और साथ ही दोनों का देश भी अलग है, इससे उन्हें कई गुना ज़्यादा फैंस मिल गए हैं।
प्रियंका को खाए जा रही है निक की चिंता के लिए इमेज परिणाम

Image- deccanchronicle.com
इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म की प्रमोशन में जुटी हुई हैं, इसी सिलसिले में प्रियंका न्यूयॉर्क में 'द व्यू' नाम के शो में शिरकत करने पहुंची। वहाँ प्रियंका ने बहुत सारे खुलासे किए और ये भी बताया कि आखिर वो बिस्तर पर आधी रात को निक के लिए क्यों उठ जाती हैं?


Image- indiatimes.com

Image- cinema.maalaimalar.com
प्रियंका ने कहा-"मैं लंबे समय से रात को उठ-उठकर निक को चेक करती हूँ कि वो ठीक है या नहीं"। आप सोच रहे होंगे कि प्रियंका आखिर ऐसा क्यों करती हैं ? दरअसल निक टाइप 1 डायबिटीज के मरीज़ हैं, इसीलिए निक की चिंता में डूबी प्रियंका नींद में भी बेचैन रहती हैं। निक को 13 वर्ष की उम्र में पता चला था कि उन्हें ये बीमारी है, एक वक़्त ऐसा था जब वह कोमा में जाने वाले थे। प्रियंका ने बताया कि निक खुद भी अपना काफी ख्याल रखते हैं।


Image- timesnownews.com
निक को नींद में भी पता चल जाता है कि उनके शुगर लेवल्स नीचे जा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि निक उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी, फिल्म में प्रियंका संग फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य किरदारों में नज़र आने वाले हैं।