Thursday, June 11, 2020

सुहागरात के लिए कमरे में गए थे दूल्हा- दुल्हन, अचानक आई चीखने की आवाज और फिर...

दूल्हा -दुल्हन के लिए काल बनी शादी की पहली रात

दूल्हे ने पहले की पत्नी की हत्या फिर किया सुसाइड

चेन्नई : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक नवविवाहित जोड़े के लिए शादी की पहली रात काल बन गई, बुधवार रात नवविवाहित पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पास के एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। नीतीवासन और संध्या -दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, दोनों ने बुधवार सुबह शादी कर ली।

क्या है मामला
रात के दौरान रिश्तेदारों ने संध्या की चिल्लाने की आवाज सुन झट उसके कमरे की ओर बढ़े, कमरे में पहुंचने पर उन्होंने संध्या को खून से लथपथ देखा।

उसके सर पर लोहे की राड से हमला किया गया था। उसके बाद नीतीवासन घर से भाग गया और बाद में उसे पास के एक पेड़ से लटका पाया गया।

रिश्तेदारों ने बताया कि हमने जल्दी से पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही हम संध्या को हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नीतीवासन की तलाश की, लेकिन देर रात तक वे उसका पता नहीं लगा सके। वे दिन के समय उसकी तलाश करने का फैसला करते हुए पुलिस स्टेशन लौट आए।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने घर के पास एक नीम के पेड़ से उसका शव लटका देखा। उसने अपनी धोती का इस्तेमाल खुद को मौत के घाट उतारने के लिए किया था।

पुलिस ने बताया कि नीथिवासन ने अपने कमरे के अंदर टीवी का साउंड ज्यादा किया हुआ था ताकि रिश्तेदारों को पता न चले कि कुछ गड़बड़ थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक हथौड़ा बरामद किया है जिसका इस्तेमाल नीथिवासन ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए किया था। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पोंनेरी सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।