Thursday, June 11, 2020

प्रेमी को नहीं बचा पाई तो प्रेमिका ने कुएं में कूदकर दी जान, बेबस आशिक की ऐसी हुई हालत

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। दरअसल लड़की का प्रेमी उससे मिलने गांव आया था। इस दौरान गांव वालों ने लड़की के प्रेमी को पकड़ कर पिटाई कर दी जिसकी वजह से लड़की ने अपनी जान दी। इस घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को निकलवाकर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है मामला ?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करौली जिले के महू गांव के रहने वाला एक युवक एक गांव में लडकी से मिलने आया।

जहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड लिया और युवक की धुनाई कर दी। जिसे देखकर युवती ने उसे पीटने से मना किया जब गांव वालों ने उसकी बात नही मानी तो लड़की पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद गांव वालों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही लड़की को गांववालों की मदद से कुएं में से निकाला और हॉस्पिटल में एडमिट कराया।यहां चिकित्सकों ने शुरुआती इलाज के बाद गंभीर अवस्था में भरतपुर रेफर कर दिया।वहीं युवक को ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।