Thursday, June 11, 2020

लेडीज किन्नर की जन्म के समय और इस समय होती है पहचान

इतिहास में हिजड़ों का जिक्र काफी पुराने समय से मिलता आया है। महाभारत में जहां हिजड़े को शिखंडी के रूप में दर्शाया गया है, वहीं मुगलों और नवाबों के हरम में रानियों की देख-रेख व उनकी रक्षा के लिए हिजड़े रखे जाते थे। पुराने समय से ही मान्यता है कि हिजड़ों की दुआ या बद्दुआ अवश्य लगती है।
ऐसे लगाया जाता है पता:
# एक वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ने बताया कि पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी हिजड़ा होती हैं। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के समय लड़के के जननांग देखकर यह पता लगाया जाता है कि वह कहीं हिजड़ा तो नहीं, लेकिन लड़कियों से दस बारह वर्ष की आयु में जब तक उनमें मासिक धर्म न शुरू हो सामान्यत: इससे पहले पता लगा पाना संभव नहीं होता है।
# अधिकांश महिला हिजड़ों का इस समाज में रहकर भी पता नहीं चल पाता है। उनकी शादियां भी हो जाती हैं भले ही उनके बच्चे न हों। उन्होंने बताया कि ऐसी लड़कियां जिनके आंतरिक जननांग न होने के कारण उनमें मासिक धर्म न हो, उनके स्तन विकसित न हों तथा उनमें स्त्री के लक्षण के बजाय पुरुष लक्षण जैसे दाढ़ी, मूंछ या आवाज का भारी होना पाए जाएं, वह महिला हिजड़ा कहलाती है।
इन क्षेत्रों में अधिक संख्या में है:
राजस्थान मारवाड़, पंजाब व हरियाणा में हिजड़े बच्चे पैदा होने की संख्या दूसरे प्रदेशों की तुलना में काफी अधिक है। प्रकृति के इस क्रूर मजाक के कारण ही हिजड़ों का पूरा जीवन सभी पारिवारिक सुखों से वंचित रह जाता है। न उनकी शादी ही होती है और न ही उनका वंश चलाने वाले बच्चे।