Thursday, June 11, 2020

शादी की चाह में ली तांत्रिक की सलाह, उसने बोला और युवक खा गया कुछ ऐसा कि जानकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान..

BEBAK POST | Hindi News Website - National, World, Politics ...उत्तरप्रदेश के हरदोई शहर के रहने वाले एक बेरोजगार अविवाहित युवक के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसके परिवार वाले युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां एक्सरे देखकर डॉक्टर दंग रह गए| एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि युवक लोहे के तार, चाबी का गुच्छा, हुक जैसी चीजें खाता था| बिलग्राम कस्बा निवासी अजय द्विवेदी ने बताया कि वह शादी नहीं होने और नौकरी नहीं मिलने के कारण परेशान था, इसलिए एक तांत्रिक के पास गया| तांत्रिक के कहने के बाद उसने लगभग छह महीने से लोहा, चाबी के गुच्छे, लोहे का तार, कील आदि खाना शुरू कर दिया| युवक ने इसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी थी| युवक के भाई महेंद्र ने बताया कि ऑपरेशन में लोहे की चाबी, तार, मोबाइल की टूटी बैटरी, चमड़ा, कील आदि करीब 100 ग्राम सामान निकला, ये सब आंतों में फंसा था| अब अजय की हालत खतरे से बाहर है|