सरपतहां थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना से पूरा गांव दहल गया। जब शराब के नशे में धुत पति ने मासूम बेटे के सामने ही गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दिया। मासूम बेटे ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी पति समेत हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
झाड़ियों में छिपे मासूम को पुलिस ने लिया सुरक्षा में
रविवार की रात सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव में शराब के नशे में धुत पति ने घर पहुंचकर अपनी पत्नी नेहा (25) के साथ मारपीट किया। तभी बेड पर सो रहे चार वर्षीय पुत्र युग सिंह जग गया और रोने लगा। तभी सनकी पिता ने मासूम बेटे के सामने ही अपनी पत्नी को गोली मार दिया।
गोली लगने पर छह माह से गर्भवती पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पिता का यह रुप देख चार वर्षीय पुत्र युग सिंह घर से भागकर घर के पीछे एक झाड़ी में छिप कर बैठ गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे एवं स्थानीय पुलिस के काफी खोजबीन के बाद एक झाड़ी से बच्चे को बरामद किया। पुलिस ने छोटे बच्चे को अपने देख-रेख में ले लिया। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतक नेहा के पिता हरिश्चंद्र सिंह निवासी शिरजहांपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक कुमार सिंह पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में सीओ शाहगंज जितेन्द्र कुमार दुबे का कहना है कि सूचना पर रात में ही मैं खुद व स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के चार वर्षीय बेटे का बयान लिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।