Tuesday, June 9, 2020

सरकार कर रही लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर चर्चा, हो आ सकता है ये बड़ा बदलाव, आप भी जानिए

टास्क फोर्स का मुख्य काम इस बात की समीक्षा करना होगा कि शादी और मां बनने का महिलाओं और उनके बच्चों के हेल्थ और पोषण से कितना संबंध होता है।
लड़कियों की शादी की उम्र की भी समीक्षा करेगा टास्कफोर्स साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये टास्कफोर्स लड़कियों की शादी की उम्र की भी समीक्षा करेगा। टास्क फोर्स से ये भी कहा गया है कि महिलाओं के लिए उच्चतर शिक्षा यानि Higher education को बढ़ावा देने के लिए भी सुझाव दें। 31 जुलाई तक पेश करनी होगी रिपोर्ट केंद्र सरकार द्वारा गठित इस टास्क फोर्स से 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इस टास्क फोर्स में जया जेटली के अलावा, नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, प्राथमिक और उच्च शिक्षा और विधायी विभाग के सचिव, नजमा अख्तर, वसुधा कामथ और दीप्ति शाह भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं।
वित्त मंत्री ने टास्क फोर्स गठित करने की कही थी बात आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल वित्तीय वर्ष 2020 - 21 का आम बजट पेश करते हुए अपने भाषण में महिला के मां बनने की सही उम्र को लेकर सलाह देने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किए जाने का एलान किया था। मौजूदा समय में लड़की की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़के के लिए 21 साल तय की गई है।