करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। फैन्स तैमूर के बारे में जानना पसंद करते हैं। इतना ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कई बार तैमूर को लेकर बात कर चुके हैं। एक बार तो तापसी पन्नू ने करीना से पूछ लिया था कि अगर तैमूर कभी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आते हैं तो उनका कैसा रिएक्शन होगा।

दरअसल, लॉकडाउन से पहले करीना कपूर खान रेडियो शो What Women Want करती थीं। इस शो में वह सेलेब्स को बुलाकर उनसे प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर मजेदार सवाल करतीं। कुछ समय पहले इस शो में तापसी आई थीं तो करीना ने उनसे पूछा था कि अगर उनका बेटा घर पर अपनी गर्लफ्रेंड लेकर आया तो वह क्या करेंगी।
तापसी कहती हैं, 'अभी इसके लिए बहुत समय है, लेकिन आप एक बेटे की मां हैं तो आप बताओ आप क्या करोगी'। तो करीना कहती हैं, 'मैं नहीं जानती पर मैं पंजाबी मां हूं।'
इसके बाद तापसी कहती हैं कि क्या आप परांठे के साथ तैमूर की गर्लफ्रेंड का स्वागत करेंगी? करीना ने कहा, 'यह अनसेफ है। मैं उसे कभी घर नहीं आने के लिए कहूंगी।'
शाहिद कपूर नहीं बल्कि इसके साथ 'डेट' एंजॉय कर रही हैं पत्नी मीरा
जब सैफ अली खान ने कहा था- तैमूर को बिगाड़ रही हैं करीना कपूर
सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तैमूर के प्रति थोड़ा स्ट्रिक्ट होना चाहते हैं। सैफ ने कहा था, 'मुझे लगता है कि थोड़ा स्ट्रिक्ट होना अच्छा है, लेकिन मैंने छोड़ दिया है। तैमूर मेरा तीसरा बच्चा है, लेकिन करीना का पहला इसलिए वह उसे थोड़ा बिगाड़ रही हैं। अब तैमूर घर पर सभी लोगों पर धौंस जमाने लगा है। वह कहता है मुझे स्कूल नहीं जाना है।'
सैफ ने आगे कहा था, 'तैमूर वैसे बहुत प्यारा है, लेकिन जब कोई उसे किसी चीज के लिए मना करता है तो वह कहता है कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें मारूंगा'