Wednesday, June 10, 2020

Google Map पर रास्ता बताने के लिए सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज

जब हमें किसी रास्ते के बारे में नहीं पता होता तो हम गूगल मैप की मदद लेते हैं। अब तक गूगल मैप पर हम महिला की आवाज सुनते हैं, लेकिन खबरें आ रही हैं कि गूगल मैप पर रास्ता बताने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल ने अपने मैप के लिए बिग बी से उनकी आवाज इस एप के लिए रिकॉर्ड करने के लिए संपर्क किया है।

खबर तो यह भी है कि अगर बिग बी गूगल का यह ऑफर कबूल कर लेते हैं तो कंपनी उन्हें उनके घर पर ही आवाज रिकॉर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगी।

इसको लेकर उनसे बातचीत चल रही है, लेकिन फिलहाल ये कॉन्ट्रैक्ट अभी साइन नहीं किया गया है।

इसके अलावा बिग बी ने भी इसे लेकर कोई कमेंट नहीं किया है।

500 प्रवासी मजदूरों के लिए बिग बी ने बुक कराई 3 चार्टर्ड फ्लाइट्स

मिड-डे वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी ने प्रवासी मजदूरों को वाराणसी भेजने के लिए 3 चार्टर फ्लाइट्स बुक कराई हैं। उनके इस काम की देखरेख बिग बी के करीबी और उनकी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव कर रहे हैं। सभी काम बिग बी की सलाह मशवरा लेने के बाद ही किया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों की परेशानी देखकर वो काफी दुखी थे और उनकी मदद करना चाह रहे हे।'

800 करोड़ रुपये का है सैफ अली खान का आलीशान पटौदी पैलेस, देखें 150 कमरे वाले इस महल की Inside Photos

खबरों की मानें तो बिग बी ने पहले ट्रेन की व्यवस्था की थी लेकिन इंतजाम न हो पाने के बाद उन्होंने फ्लाइट का विकल्प चुना। यह भी बताया जा रहा है कि आनेवाले समय में बिग बी पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडू और अन्य राज्यों में लोगों को भेजने के लिए प्लेन की टिकट का इंतजाम अपने खर्च पर करेंगे।