Monday, June 8, 2020

इरफ़ान और सोनाली के बाद अब ऋतिक की तरफ से आई बुरी खबर, दुआ कर रहा है सारा देश



Image- youtube.com
नमस्कार, ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं. उनके जैसा डांस तो बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते. लेकिन अब उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ वक़्त पहले इरफ़ान और सोनाली ने सोशल मीडिया के जरिये सबको यह बात बताई थी कि उन्हें कैंसर है. वैसी ही खबर ऋतिक रोशन के परिवार से भी आई है


Image- dnaindia.com
ऋतिक के पिता राकेश रोशन को कैंसर हो गया है. राकेश रोशन बहुत बड़े फिल्म निर्माता हैं. उनकी ज़िंदगी बहुत अच्छी चल रही थी कि अचानक उन्हें पता चला कि वह इतनी बड़ी बीमारी के शिकार हो चुके है. ऋतिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि उनके पिता की सर्जरी होने जा रही है. राकेश रोशन को 69 वर्ष की उम्र में 'स्कैम्स सेल्स कार्सिनोमा' नाम का त्वचा का कैंसर हुआ है


Image- timesnownews.com
जिसने उनके गले को प्रभावित किया है. यह एक ख़ास तरह का स्किन कैंसर है जिससे जान तक को खतरा है. यह कैंसर त्वचा की ऊपरी परत पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है. ऋतिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके पिता बहुत ही साहसी इंसान है क्योंकि वह सर्जरी के दिन भी जिम ज़रूर आये. पूरा बॉलीवुड और देश राकेश जी की तंदुरुस्ती की प्रार्थना कर रहा है. लोगों ने तो ये भी कह दिया कि बाप और बेटे की उम्र में फर्क लग ही नहीं रहा


Image- wionews.com


आपको बता दें कि राकेश रोशन ने साल 2000 में ऋतिक को फिल्मों में लांच किया था. फिल्म का नाम 'कहो ना प्यार है' था और वह सुपरहिट हुई थी. तभी से ऋतिक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए. चलिए हम सब मिल कर राकेश जी की सेहत के लिए प्रार्थना करते है. इस बारे में हमें अपने विचार ज़रूर बताएं I