ऐश्वर्या राय ने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी खूबसूरती के जादू से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया. पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या ने फिल्मों से दूरी बना के रखी थी. धीरे-धीरे वह कुछ फिल्मों में दिखने लगी जैसे 'ऐ दिल है मुश्किल' और हाल ही में आई 'फन्ने खान'. ऐश्वर्या राय बहुत से कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करती हैं
Image- jagran.com
कुछ दिन पहले उन्होनें कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस भी मनाया था. ऐश्वर्या मीडिया को आए दिन इंटरव्यू देती रहती हैं, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या से पूछा गया कि किसी ने आज तक उनके लिए सबसे भद्दी बात क्या कही है जिसे सुन कर ऐश को बहुत बुरा लगा था. ऐश्वर्या ने बताया कि सबसे गंदी बात और कमैंट उन्हें - 'प्लास्टिक और फेक यानी नकली' लगता है जिसे आज भी याद कर के ऐश्वर्या सहम जाती है
Image- merisaheli.com
ये कह कर ऐश्वर्या चुप हो गयी. पर ये बात जाननी ज़रूरी है कि ऐश को ये बात किसने कही थी. हम और किसी की नहीं बल्कि इमरान हाश्मी की बात कर रहे हैं. इमरान ने 'कॉफी विद करन' में आ कर ऐश को प्लास्टिक और बनावटी कहा था. ऐश्वर्या ने उसके बाद इमरान के साथ कभी भी काम न करने की कसम खा ली थी. ऐश्वर्या को फिल्म 'बादशाहो' ऑफर हुई थी पर इमरान की वजह से ऐश ने फिल्म नहीं की
Image- filmibeat.com
उसके बाद इमरान ने कहा कि उन्होनें तो बस मज़ाक-मज़ाक में हैंपर जीतने के लिए वह बयान दे दिया था, इमरान ने कहा था कि वह जब भी ऐश्वर्या से मिलेंगे तो माफ़ी ज़रूर मागेंगे. लेकिन एक वो दिन था और एक आज का दिन है दोनों में बेहद नफरत है और ऐश का गुस्सा अभी तक कम नहीं हुआ. आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं I


