Wednesday, June 10, 2020

कोरोना मरीज मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग हुई सील, बीएमसी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मुंबई स्थित बिल्डिंग सील कर दी गई है। उनकी बिल्डिंग टस्कनी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद बीएमसी ने यह कार्रवाई 8 जून को की थी। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें मलाइका की टस्कनी बिल्डिंग के गेट पर कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है। हालांकि, इस मामले पर मलाइका ने अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मलाइका कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन के बाद से ही बेटे अरहान के साथ क्वारंटाइन में रह रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर खुद से जुड़ी जानकारियां देती रहती हैं। इस बीच वह घर पर ही खुद को फिट रखने के लिए योग और वर्कआउट करती नजर आ चुकी हैं।

कुछ दिन पहले ही मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी योग करती हुई फोटोज शेयर की थीं। इसके अलावा हाल ही में मलाइका ने अपनी चार फोटोज का एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें वह अलग अलग मूड में नजर आईं। इन तस्वीरों में मलाइका अलग-अलग पोज देती हुई दिखीं। कभी वह अपने बालों से मूछें बना रही हैं, तो कभी अपने मुंह पर ऊंगली रखकर सबको शांत रहने के लिए कह रही हैं।
उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "लॉकडाउन में मेरे अलग-अलग स्टेज।'' उन्होंने आगे लिखा घर पर रहें, सुरक्षित रहें और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहें।''