Wednesday, June 10, 2020

पिता की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फोटो शेयर कर कहा- आपको हर दिन मिस करती हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब थीं। आज उनके पिता की पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर प्रियंका ने पिता को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने इमोशनल मैसेज लिखा है।
फोटो में प्रियंका के पिता काफी यंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम दिल से जुड़े हुए हैं अनंत काल के लिए। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं हर दिन आपको बहुत मिस करती हूं। इस पोस्ट पर प्रियंका के फैन्स हार्ट इमोजी के साथ अपने रिएएक्शन दे रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का 10 जून, 2013 को निधन हो गया था।


गौरतलब है कि प्रिंयका इस वक्त अपने पति निक और ससुराल वालों के साथ न्यूयॉर्क में हैं। इस दौरान उनकी कई फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले साल फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक्टर फरहान अख्तर के साथ काम किया था। फिल्म में प्रियंका के काम को बहुत पसंद किया गया था।