नमस्कार, फ़िल्मी सितारों के परिवार बहुत बड़े होते हैं, ज़रूरी नहीं है कि उनकी फैमिली भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हो। कुछ लोगों को चकाचौंध से भरी दुनिया इतनी नहीं भाति और वह साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। कुछ ऐसे ही ऐश्वर्या राय के इकलौते भाई आदित्य राय भी हैं।
Image- instagram.com
आदित्य ऐश्वर्या के बड़े भाई हैं। पेशे से आदित्य इंजीनियर हैं। आदित्य की पत्नी का नाम श्रीमा राय है, श्रीमा 2009 में मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। उनकी बीवी तो फिर भी ग्लैमर से भरी दुनिया से जुड़ी हुई हैं, लेकिन आदित्य की पहली पसंद सादापन है। आदित्य सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, वह बहुत कम मौकों पर लाइमलाइट में आते हैं।
Image- instagram.com
आदित्य के दो बेटे हैं, ऐश्वर्या अपने भाई और भतीजों से बेहद प्यार करती हैं और कुछ ख़ास खुशनुमा पलों को उनके साथ सेलिब्रेट करना नहीं भूलती। यह हैरानी की बात है कि एक तरफ जहां ऐश्वर्या इस चमचमाती फ़िल्मी दुनिया का एक एहम हिस्सा हैं वहीं आदित्य की दुनिया सिर्फ और सिर्फ उनका परिवार है।
Image- instagram.com
फिल्मों की बात करें तो खबरें है कि अपनी अगली फिल्म के लिए ऐश्वर्या मणि रत्नम के साथ दोबारा काम करने वाली हैं। बता दें कि 1 नवंबर 2019 को ऐश्वर्या ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया, आप उन्हें विश करना मत भूलें।


