बॉलीवुड (Bollywood) की बेस्ट कपल कही जाने वाली जोड़ी दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पॉपुलर जोड़ी है. ऐसे में एक बार फिर से दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं और इसका कारण है उनका एक थ्रोबैक वीडियो. जिसमें रणवीर अपनी Wife यानि दीपिका पादुकोण से सबके सामने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Bollywood Viral Video) हो रहा है. वीडियो में रणवीर पत्नी दीपिका की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं और उनका यह अंदाज देखकर दीपिका भी काफी इमोशनल लग रही हैं.

रणवीर-दीपिका का यह वीडियो उनके फैन पेज पर अपलोड किया गया है. आपको बता दें कि दीपिका पिछली बार छपाक (Chhapaak) फिल्म में नजर आईं थी. छपाक ने रिलीज होने से पहले तो काफी शोर मचाया था लेकिन फिल्म पर्दे पर कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी थी. अब दीपिका और रणवीर दोनों ही कबीर खान (Kabir Khan) की 83 में साथ नजर आएंगे. माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद जब एक बार फिर से मायानगरी रफ्तार पकड़ेगी तो यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी.
आपको बता दें कि आज दीपिका पादुकोण के पापा प्रकाश पादुकोण का जन्म दिन है और इस मौके पर उन्होंने अपने पापा के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने एक थ्रोबैक फोटो शेयर करके पापा प्रकाश पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.