Wednesday, June 10, 2020

Rashmi Desai ने अपने डांस से जीता लोगों का दिल, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे फिदा

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारारश्मि देसाई (Rashmi Desai) अपनी एक्टिंग के साथ अपने खास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. रश्मि देसाई ऑनस्क्रीन तो लोगों को अपनी अदाकारी का कायल बनाती ही हैं वह सोशल मीडिया पर भी अपने पोस्ट से लोगों का दिल धड़काती रहती हैं. रश्मि देसाई का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में रश्मि 'कमरिया' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. रश्मि देसाई (Rashmi Desai) के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. उन्होंने इतना प्यारा डांस किया है कि इसे देख आप भी इन पर फिदा हो जाएंगे.
इसलिए तो रश्मि के शेयर करते ही उनका यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. आइए, अब देखते हैं रश्मि का यह डांस वाला वीडियो-

बता दें, इस वीडियो इंस्टाग्राम पर अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रश्मि को छोटे पर्दे के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी चाहने वालों की कमी नहीं है. इंस्टाग्राम पर रश्मि को 34 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
\