Thursday, June 4, 2020

Chandra Grahan 2020: चंद्रग्रहण के दौरान भोजन करना है मना, ये है बड़ी वजह

हिन्दू ग्रन्थ और मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के समय सूतक लग जाता है जिसकी वजह से कई कार्यों को करने से मना किया जाता है। इस दौरान खाना पकाने और खाने की भी मनाही होती है। मगर बुजुर्ग और गर्भवती महिलाये हल्के व्यंजन का उपयोग कर सकते है।

मान्‍यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रकोप किसी भी व्‍यक्‍ति पर पूरे 108 दिनों तक बना रहता है। ऐसे में कई ऐसे कार्य हैं, जिन्‍हें चंद्र ग्रहण के वक्‍त करने से बचना चाहिए। यह पूर्ण चंद्रग्रहण 104 साल बाद लग रहा है इसलिए आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान मनुष्‍य को ना तो भोजन पकाना चाहिए और ना ही उसका सेवन करना चाहिए। आइये जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन क्‍यों नहीं करना चाहिए।
जो चीज चंद्रमा के एक पूर्ण चक्र के दौरान 28 दिनों में होती है, वह चंद्रग्रहण के दौरान ग्रहण के दो से तीन घंटे के भीतर सूक्ष्म रूप में घटित होती है। ऊर्जा के अर्थों में पृथ्वी की ऊर्जा गलती से इस ग्रहण को चंद्रमा का एक पूर्ण चक्र समझ लेती है। पृथ्वी ग्रह में कुछ ऐसी चीजें घटित होती हैं, जिससे अपनी प्राकृतिक स्थिति से हटने वाली कोई भी चीज तेजी से खराब होने लगती है।

यही वजह है कि कच्चे फलों और सब्जियों में कोई बदलाव नहीं होता, जबकि पका हुआ भोजन ग्रहण से पहले जैसा होता है, उसमें एक स्पष्ट बदलाव आता है। जो पहले पौष्टिक भोजन होता है, वह जहर में बदल जाता है। जहर एक ऐसी चीज है जो आपकी जागरूकता को नष्ट कर देता है। अगर वह आपकी जागरूकता को छोटे स्तर पर नष्ट करता है, तो आप सुस्त हो जाते हैं। अगर वह एक खास गहराई तक आपकी जागरूकता नष्ट कर देता है, तो आप नींद में चले जाते हैं।

जो लोग बीमारी की वजह से लम्बे समय तक भूखे नहीं रह सकते उन्हें मेवे का सेवन करना चाहिए। ये शरीर को ताकत देने के लिए प्रचलित है। चंद्रग्रहण के दौरान कच्ची सब्जियां और फलों का सेवन भी आप कर सकते हैं। क्योकि उनमे कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता।

पका हुआ भोजन इसलिए नहीं करते -

आम तौर पर जो चीज चंद्रमा के एक पूर्ण चक्र के दौरान 28 दिनों में होती है, वह चंद्रग्रहण के दौरान दो से तीन घंटे के भीतर पूरी रूप में पूरी होती है। ऐसे में धरती पर कुछ ऐसी चीजें घटित होती हैं, जिससे अपनी प्राकृतिक स्थिति से हटने वाली कोई भी चीज तेजी से खराब होने लगती है। चंद्र गहण के दौरान भोजन करने से आपकी एनर्जी लगभग 28 दिन बाद की अवस्‍था में चली जाती है।

इस काल में भोजन हो जाता है खराब
चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्‍टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए।

पौष्‍टिक भोजन बन जाता है जहर
इस काल में कच्‍ची सब्‍जियां और फल पूरी तरह से खाए जा सकते हैं क्‍योंकि उनमें किसी प्रकार के कोई बदलाव देखने को नहीं मिलते। लेकिन पका हुआ भोज्‍य पदार्थ ग्रहण लगने तक पूरी तरह से जहर में बदल जाता है। कहने का मतलब है कि पका हुआ भोजन सड़ने लगता है।

इसलिए पका हुआ भोजन किसी सामान्य दिन के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से एक सूक्ष्म रूप में सड़न के चरणों से गुजरता है। अगर आपके शरीर में भोजन मौजूद है, तो दो घंटे के समय में आपकी ऊर्जा लगभग अट्ठाइस दिन बाद की अवस्था में पहुंच जाएगी।