Thursday, June 4, 2020

Chandra Grahan 2020 : चंद्रग्रहण के बाद करें ये काम, संवर जाएगा पूरा साल

आज रात चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) लगने जा रहा है जिसकी अवधि 3 घंटे 18 मिनट की होगी। यह साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse June 2020) है। इससे पहले 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगा था। 5 जून को लगने वाला ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसका मतलब है कि चंद्रमा पर मात्र एक धुंधली सी छाया पड़ेगी। ज्योतिषीय व पंडितों के मुताबिक, चंद्रग्रहण खत्म होने के शुभ कार्य विशेष फल देने वाले होते हैं। साथ ही ग्रहण के बाद अपनी राशि के हिसाब से ही दान करना ही फलदायी होती है। आइये जानते हैं कि चंद्रग्रहण के बाद किस राशि वालों को क्या करना चाहिए।
ग्रहण के बाद राशि के हिसाब से करें दान
मेष : हरी वस्तुओं का दान करें
वृषभ : लाल फल का दान करें
मिथुन : सफेद वस्तुओं का दान करें
कर्क : काली वस्तुओं का दान करें
सिंह : जूते या छाते का दान करें
कन्या : अन्न का दान करें
तुला : काली वस्तुओं का दान करें
वृश्चिक : गरीबों को फल बांटे
धनु : सफेद वस्तुओं का दान करें
मकर : लाल फलों का दान करें
कुम्भ : गरीबों को भोजन कराएं
मीन : केले का दान करें
चंद्र ग्रहण के बाद करें ये काम
- ग्रहण खत्म होते ही स्नान करें और फिर नये वस्त्र पहनें
- पितरों के तर्पण के लिये ब्राह्मणों को दान दें
- धार्मिक स्थल पर जाकर भगवान के दर्शन करें
-अगर आपके घर के पास कोई पोखर, नदी या घाट हैं तो वहां जाकर स्नान करना उचित रहेगा
- नहाने के बाद मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा करें। - ग्रहण काल के खत्म होने बाद देवताओं की मूर्तियों पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें शुद्ध करें
- ग्रहण काल के दौरान तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए, लेकिन ग्रहण खत्म होने के बाद पौधे पर गंगाजल छिड़ककर उसका शुद्धिकरण करें
- ग्रहण के बाद घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करें। ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।