Wednesday, June 10, 2020

आखिर क्यों Deepika Paduokne ने अपने बैग से फेयरनेस क्रीम को निकाल फेंका?

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने अतीत में तरह-तरह के फेयरनेस क्रीम का प्रचार किया है और अभी भी करते आ रहे हैं. लेकिन हाल ही अमेरीका में चल रहे #BlackLivesMatter आंदोलन ने उनकी आंखें खोल दी हैं. कई हस्तियों ने अंततः अपने द्वारा प्रचार किए हुए ब्रांड से नाता तोड़ दिया है और उन्हें अब पछतावा भी हो रहा है. मीडिया इंटरैक्शन के दौरान जब इसके बारे में अभिनेत्रीयों से पूछा गया, तो उन्होंने खेद व्यक्त किया और इसे एक सबक के रूप में लिया. 
अब इस कड़ी मेंदीपिका पादुकोण (Deepika Paduokne)जिन्होंने न केवल एक फेयरनेस क्रीम का समर्थन किया था वल्कि वह एक कोला ड्रिंक की ब्रांड एंबेसडर भी थीं, हाल ही में उन्होंने इन ब्रांडों से खुद को अलग कर लिया है.
हमारी सहयोगी वेबसाईट DNA में लगी खबर के अनुसार, इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि, 'न केवल दीपिका ने इन गलतियों को स्वीकार किया और अतीत में इस पर खेद व्यक्त किया, बल्कि इसी अहसास के साथ अभिनेत्री ने अपने बैग से उन सभी चीजों के निकाल फेका जो कि काले गोरे में फर्क करता था.'

इससे पहले एक बातचीत के दौरान जब दीपिका से उनकी स्किनकेयर रुटीन के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा था, 'मैं इस तरह की कोई दिनचर्या का पालन नहीं करती. मैं बस यह सुनिश्चित करती हूं कि मैं एक अच्छी नाइट क्रीम का उपयोग करूं और हमेशा अपना मेकअप उतारूं.'