अक्सर हम रास्ता भटकने पर गूगल मैप (Google Maps) का सहारा लेते हैं. लेकिन जल्द ही आपको ऐसा करने पर किसी फीमेल वाइज की जगह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रास्ता बताते सुनाई दे सकते हैं. जी हां। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस के लिए गूगल एक बड़ा सप्राइज देने की तैयारी कर रहा है. खबर है कि गूगल ने अपने मैप के लिए अमिताभ बच्चन से उनकी आवाज इस एप के लिए रिकॉर्ड करने के लिए संपर्क किया है.
हमारी सहयोगी वेबसाइट ZEE Business की खबर के अनुसार गूगल (Google) ने अमिताभ बच्चन को संपर्क किया है कि वो अपनी आवाज गूगल मैप्स (Google Maps) के लिए दें. गूगल ने इसके लिए उन्हें अच्छी खासी मोटी रकम भी ऑफर की है.
अब इंतजार इस बात का है कि बिग बी इस ऑफर को कुबूल करते हैं या नहीं.
अमिताभ बच्चन मसीहा बने Amitabh Bachchan, प्रवासी मजदूरों को सीधे प्लेन से भेजा घर
खबर के अनुसार बात यह भी कही गई है कि यदि अमिताभ बच्चन ने गूगल का यह ऑफर कबूल कर लिया, तो कंपनी उन्हें उनके घर से ही आवाज रिकॉर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगी. हालांकि, इन खबरों पर अभी अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ शुजीत सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आने वाले हैं. फिल्म 12 जून, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. वहीं इसके बाद बिग बी झुंड़, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे.