Friday, June 5, 2020

OMG! 37 साल का व्यक्ति डॉग्स की तरह रहता है और खाता है डॉग बिस्किट

दुनिया में बहुत अजीबो गरीब चीजें होती रहती हैं। वहीं कुछ लोगों की लाइफस्टाइल बहुत ही अलग होती है जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाता हैं। आज हम आपको ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसकी लाइफस्टाइल को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल हर किसी का लाइफस्टाइल अलग अलग होता हैं।
37 साल का केज जेम्स इंग्लैंड का रहने वाला हैं. वह एक स्टोर में मैनेजर हैं। केज जेम्स अपने आपको इंसान नहीं समझते है। केज ना केवल अपने आपको डॉग मानते है बल्कि डॉग की तरह जीते भी हैं।
ये सुनने में बहुत ही अजीब है कि कोई इंसान कुत्ते की तरह जीवन जीता हैं। केज जेम्स ना केवल डॉग की तरह जीता है बल्कि उनका खान पान भी डॉग जैसा ही हैं। बता दें कि केज डॉग बिस्किट खाते है। इतना ही नहीं जेम्स बाउल को चाटते हुए खाना खाते हैं।
जेम्स केज घर से बाहर डॉग कॉस्टयूम में निकलते हैं। लोगों पर गुर्राना, उनकी चीजें लेकर भाग जाना उनके ये सब करना काफी पसंद हैं। लोगों के अजीब रिएक्शन को देखकर उनको काफी मजा आता हैं। लोगों को सुहंगना और चाटना उन्हें बहुत पसंद है।
केज जेम्स कुत्ते के बिस्किट खाने के साथ साथ कुत्ते जैसी आवाज भी निकालते हैं। उनका गुस्सा भी कुत्तों की तरह होता हैं। जेम्स अपने दोस्तो पर डॉग्स की तरह गुर्राते हैं। जेम्स कुत्तों की तरह चीजों को मुंह में लेकर भाग जाते हैं।
केज जेम्स अधिक समय डॉग कॉस्टूयम पहने रहते हैं। उन्हें डॉग कॉस्टूयम में रहना काफी पसंद हैं। केज के पास पूंछ भी है जिसे वह लगाकर घर से बाहर घूमते हैं। पूछ के साथ घूमने में उन्हें काफी गर्व महसूस होता हैं। वह अपने आपको घर पर चैन से बांधे रहना ही पसंद करते है।
केज जेम्स अपनी इस अजीबो गरीब लाइफस्टाइल को जीने के लिए बहुत पैसे खर्च करते हैं। केज ने अब तक अपने कॉस्टूयम में लगभग 2 लाख रुपए खर्च कर दिए है। केज को टीवी देखना बहुत पसंद है। केज को रेस्तरां में इंसानो की तरह खाना खाना बिलकुल भी पसंद नहीं है। बता दें कि केज जेम्स ने हाउ टू ट्रेन ए हयूमन पप नाम की एक किताब लिखी है।