Tuesday, July 16, 2019

नंबर 4 पर खेलते हुए ऐसे है सभी टीमों के वर्ल्ड कप 2019 में आंकड़े, देखें भारत का प्रदर्शन

वनडे क्रिकेट में नंबर 4 का स्थान रीड की हड्डी की तरह होता है, यदि टीम के पास इस स्थान पर खेलने के लिए अच्छा खिलाड़ी होता है तो उसका बड़े से बड़ा टूर्नामेंट जीतना आसान हो जाता है। भारत के पास नंबर 4 को लेकर समस्या पिछले 3 सालों से है वर्ल्ड कप के पहले तक ये समस्या नही सुलझी वर्ल्ड कप में भी भारत को इस समस्या का सामना करना पड़ा हैं। ऐसे में आज हम आपको वर्ल्ड कप 2019 की सभी 10 टीमों के नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के आंकड़े दिखाएंगे और जानेंगे कि इस टीम के नंबर 4 के खिलाड़ियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ल्ड कप में किया हैं।

नंबर 4 पर खेलते हुए ऐसे है सभी टीमों के वर्ल्ड कप 2019 में आंकड़े, देखें भारत का प्रदर्शन
Copyright Holder: Cricket Stats
वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड की ओर से नंबर 4 के खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बने है, इंग्लैंड ने 11 मैचों में कुल 3 खिलाड़ियों को इस स्थान पर खेलने का मौका दिया है जिसमे सबसे ज्यादा 379 रन बनाएं हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में बांग्लादेश है। वर्ल्ड कप के 8 मैचों में इस स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने ने 52.42 की एवरेज से 367 रन बनाएं।

Copyright Holder: Cricket Stats
तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम रही न्यूजीलैंड की तरफ से नंबर 4 पर रॉस टेलर बल्लेबाजी करते नजर आएं टेलर ने टूर्नामेंट में 350 रन 38.88 की औसत से बनाएं।

Copyright Holder: Cricket Stats
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी नंबर 4 के स्थान पर कई बदलाव अपने 10 मैचों के दौरान किये जिसमें 4 खिलाड़ियों ने इस स्थान पर कुल 312 रन बनाएं हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
वेस्टइंडीज ने नंबर 4 के स्थान पर शिमरॉन हेटमेयर और निकोलस पूरन को मौका दिया। इन दोनों ने 9 मैचों की 8 पारियों में 312 रन जड़े।

Copyright Holder: Cricket Stats
अफगानिस्तान की टीम की ओर से भी 4 बल्लेबाजों ने नंबर 4 पर बैटिंग की जिसमें से 29.00 की औसत से 261 रन अफगानिस्तान की ओर से बने।

Copyright Holder: Cricket Stats

भारत इस मामले में 7वें स्थान पर है

वर्ल्ड कप में नंबर 4 बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान से भी पीछे है। इस टूर्नामेंट में भारत ने भी लोकेश राहुल सहित हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और ऋषभ पंत को इस स्थान पर आजमाया लेकिन इन सभी खिलाड़ियों ने 9 मैचों में 28.77 की औसत से सिर्फ 259 रन बनाएं जिसमे सबसे बड़ा स्कोर 48 रन का था।

Copyright Holder: Cricket Stats
इसके अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान 8वें स्थान पर है, पाकिस्तान की ओर से 8 मैचों में 245 रन बने, दक्षिण अफ्रीका की ओर से 4 खिलाड़ियों ने 9 मैचों की 7 पारियों में 205 रन बनाएं वहीं श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 143 4न जड़े।