क्रिकेट न्यूज़ के अपडेट के लिए ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर फॉलो करें।
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। जहाँ पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इस समय अश्विन गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। अश्विन इस समय नॉटिंघमशायर टीम की और से खेल रहे है। चलिए जानते है आखिर में उन्होंने क्या कहर ढाया है।
Third party image reference
सरे के खिलाफ नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए आर अश्विन ने दो पारियों में 12 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा आर अश्विन दोनों पारियों में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। अश्विन ने पहली पारी में 6 विकेट और 27 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट चटकाने के साथ-साथ 66 रन की नाबाद पारी खेली है।
Third party image reference
अश्विन ने भले ही शानदार प्रदर्शन दिया लेकिन उनको बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला और नॉटिंघमशायर टीम को 167 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा। सरे टीम ने तीन दिन में अश्विन की टीम को हरा दिया। नॉटिंघमशायर का इस साल प्रदर्शन खराब रहा है। आर अश्विन इस टीम के साथ बीते कुछ मैचों से जुड़े हैं।
आर अश्विन का नॉटिंघमशायर के लिए प्रदर्शन
- सरे के खिलाफ पहली पारी में - 69 रन देकर 33.2 ओवर में 6 विकेट।
- नॉटिंघमशायर के लिए पहली पारी में - 75 गेंदों में 27 रन (टीम की ओर से टॉप स्कोरर)।
- सरे के खिलाफ दूसरी पारी में - 75 रन देकर 31 ओवर में 6 विकेट।
- नॉटिंघमशायर के लिए दूसरी पारी में - 79 गेंदों में 66 रन ( टीम की ओर से टॉप स्कोरर)।
Third party image reference


