https://www.youngisthan.in/hindi/subhash-gupte-cospiracy-victim-49041/
आज हम इस पोस्ट में टीम इंडिया के एक ऐसे बेहतरीन बॉलर की कहानी लेकर आए है, जिसने कभी एक इनिंग में 9 विकेट लिए थे। लेकिन टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इस महान बॉलर के करियर का अंत बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण था। हम बात कर रहें हैं गेंदबाज सुभाष गुप्ते की, जिन्होंने भारत के लिए 1951 से 1961 के बीच क्रिकेट खेला था। सुभाष गुप्ते उच्च कोटि के लेग स्पिनर थे, साथ ही उनकी दो तरह की गुगली गेंदों को खेल पाना बहुत ही मुश्किल होता था। गुप्ते ने 36 टेस्ट मैचों मे 75.7 के स्ट्राइक रेट से 149 विकेट अपने नाम किए थे।
https://www.youngisthan.in/hindi/subhash-gupte-cospiracy-victim-49041/
जानकारी के लिए बता दे कि गुप्ते का नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय के रूप में भी दर्ज है। गुप्ते ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कानपुर में हुए एक मैच के दौरान एक पारी में 9 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। अगर विकेट कीपर नरेन तम्हा ने लांस गिब्स का कैच पकड़ा होता तो, एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले सुभाष गुप्ते पहले भारतीय होते। लेकिन गुप्ते के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें क्रिकेट छोड़ने के साथ ही देश भी छोड़ दिया। 1961 में जब इंग्लैंड की टीम दिल्ली में मैच खेलने के लिए भारत आई हुई थी। दिल्ली के एक होटल में सुभाष गुप्ते के रूममेट एजी कृपाल थे, दोनों एक ही रूम में रह रहें थे।
https://www.youngisthan.in/hindi/subhash-gupte-cospiracy-victim-49041/
बता दे कि कृपाल ने होटल रिसेप्शनिस्ट को फोन पर साथ में ड्रिंक पीने और बाहर घूमने का ऑफर दिया, इसकी शिकायत रिसेप्शनिस्ट ने टीम मैनेजर से कर दी। इसके बाद गुप्ते और कृपाल को शिकायत के आधार पर, अगले दो टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। बाद में जब कृपाल ने अपनी गलती मानी तो गुप्ते ने यह बात बोर्ड के सदस्यों को बताई। बोर्ड सदस्यों ने गुप्ते की बात यह कह कर नकार दी कि, तुमने कृपाल को अपने कमरे का फोन क्यों इस्तेमाल करने दिया। अपने साथ हुए इस निराशाजनक व्यवहार से गुप्ते दुखी हो गये और बाद में निराश होकर गुप्ते देश ही छोड़कर चले गए। सुभाष गुप्ते फिर ताउम्र त्रिनिदाद में ही रहे और कभी लौटकर भारत नहीं आये। बाद में 72 वर्ष की उम्र में उनका 2002 में निधन हो गया।


