Wednesday, June 10, 2020

शाहिद कपूर नहीं बल्कि इसके साथ 'डेट' एंजॉय कर रही हैं पत्नी मीरा

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक हैं। दोनों साथ में परफेक्ट लगते हैं। लॉकडाउन में दोनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डेट की फोटो शेयर की है। इससे पहले की आप कुछ और सोचें आपको बता दें कि वो डेट और कोई नहीं बल्कि चॉकलेट है।
मीरा ने चॉकलेट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हर दोपहर तुम्हारे साथ मेरी डेट।

मीरा के इस पोस्ट से पता लग रहा है कि उन्हें चॉकलेट्स कितनी पसंद है।
सास नीलिमा ने की थी बहू मीरा की तारीफ
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान मीरा को लेकर शाहिद की मां नीलिमा ने कहा था, 'उसने पूरे परिवार को साथ रखा है। मीरा ने शाहिद और पूरे परिवार को बहुत प्यार और खुशी दी है।'
नीलिमा ने आगे कहा था, 'शाहिद ने जब मीरा को जब पसंद किया तब मैं उनसे मिलने गई। मुझे मीरा बहुत ही प्यारी और यंग लगी। मैंने सोचा ये तो एकदम बच्ची है, कितनी प्यारी सी और भोली सी। लेकिन फिर मीरा ने अच्छे से परिवार को संभाला। मीरा ने खुद को बहुत अच्छे से हैंडल किया। मेरा परिवार अब पूरा हो गया है।'